IAS syllabus 2051 in hindi
UPSC द्वारा अच्छा syllabus न उपलब्ध कराने के कारण भारत सरकार ने यह जिम्मेदारी IBS (इंसान बनाओं संगठन) को सौपी है
IBS ने 2051 का इतिहास subject का syllabus बहुत उच्च गुणवत्ता का अभी उपलब्ध करा दिया है | IBS चाहती है की 2051 में भारत में IAS की संख्या उस समय की भारत की जनसंख्या के बराबर हो लेकिन पृत्येक IAS जिले को न चलाकर खुद को चलायेगा जिससे जिला अपनी व्यवस्था बनाये रखेगा |
यहाँ उपस्थित syllabus को ध्यान पूर्वक पढ़कर अपने जीवन के महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर ध्यान दें क्योंकि उस समय IAS को तनख्वाह भी नहीं की जाएगी |
subject
इतिहास :-
1. भारत में I A S बनने की शुरुआत से लेकर परीक्षा लगने के दिन तक सभी आई ए एस की जन्म दिनांक ,उनके पति या पत्नी का नाम पता, बच्चों की संख्या तथा नाम पता , उनके द्वारा पद पर रहते हुए किये गए कार्यों की सम्पूर्ण जानकारी ओर भी बहुत कुछ |
2. भारत में नेता बनने की शुरुआत से लेकर परीक्षा लगने के दिन तक सभी नेता ( चाहे वो कभी चुनाव जीते ही न हो ) की जन्म दिनांक ,उनके पति या पत्नी का नाम पता, बच्चों की संख्या तथा नाम पता , उनके द्वारा पद पर रहते हुए किये गए वादों की जानकारी ( चाहे वादे पूरे किये गये या न किये गये ) ओर भी बहुत कुछ | मूख्य रूप से नेताओं द्वारा अपने जीवन काल में की गई रेलियों की संख्या तथा किसी भी अन्य नेता पर किये गए सभी comment पूरी तरह शुद्धता के साथ |
3. भारत सरकार द्वारा चलाये गये पृत्येक अभियान तथा संसाधन की सम्पूर्ण जानकारी जैसे:- कहाँ कहाँ रेल पटरियों बिछाई गई , किस पटरी में कितने घुमाव तथा कोनसी ट्रेन कितनी बार पलटी खाई , किस समय कितने यात्री गये, किस पटरी का लोहा किसे बेचा गया इस प्रकार की सभी जानकारी |
4. किसी भी भारतीय सरकारी कार्यकर्ता ( नेता भी) के द्वारा कहाँ -कहाँ उद्घाटन समारोह में फीते काटे गये ( केवल उनहे सोपे गये महत्वपूर्ण कार्य को छोड़कर जाकर ही) की संपूर्ण जानकारी |
5. घेर घुमेर इतिहास:- भारत के राजाओं के इतिहास को घेर घुमेर इतिहास कहा जाता है |
घेर-घुमेर इतिहास कहने का कारण:- भारत के राजा महाराजाओं के द्वारा किये गये कार्यों के बाद महत्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतवासीयो को विदेश में भेजकर तथा बहुत कम संख्या में बचे महान व्यक्तियों के इतिहास को दबाने से केवल भारत के राजाओं का इतिहास शेष रहा ओर इस इतिहास को बार -बार पढ़कर सभी नेता तथा सरकारी कर्मचारी द्वारा भारत चलाने के कारण ,यानी की राजा महाराजाओं के इतिहास को चारों ओर से घेरकर पढ़ने से यह इतिहास , घेरघुमेर इतिहास के नाम से सुप्रसिद्धि प्राप्त की |
घेर-घुमेर इतिहास में निम्न प्रकार के बिन्दु होगें:-
1. राजाओं की जानकारी:-
जैसे- माना कोई राजा A हो तो राजा A से संबंधित ( किस दिनांक को कोनसी ड्रेस पहनी थी की विशेषता ( रंग, डिजाइन, वजन आदि) बतानी होगी, उठने व सोने का समय, शरीरिक व मानसिक रूप से लगे घावों की संख्या /क्या- क्या उपचार किया गया/ लगने का कारण , सबसे ऊंची आवाज में कब बोला, वह खाने में क्या- क्या खाता था, दुखी होने की संख्या व कारण, रानियों की संख्या तथा पृत्येक की लम्बाई वजन माता पिता का नाम आदि, बेटा- बेटी की सम्पूर्ण जानकारी Note:- चाहे Exam में भाग लेने वाले छात्र को ये पता ही न हो की में लड़का हूँ या लड़की परंतु इनका पता होना तो अनिवार्य है
, राजा द्वारा युद्ध में उपयोग किए गए पृत्येक हथियार नाम वास्तविक व निकनेम वजन आकृति रंग आदि
राजा से संबंधित प्रत्येक जानवर पेड़ पौधे निर्जीव वस्तुएं तथा इंसानों के साथ कैसा व्यवहार किया तथा उन्होंने राजा के साथ कैसा व्यवहार किया उसकी जानकारी
Note:- चाहे लोग आपके साथ कैसा व्यवहार करते हैं यह याद रहे या न रहे)
छात्रों की सहायता के लिए अधिक सम्भावना वाले प्रश्न बताये जा रहे है वह निम्न प्रकार होगे -
उदाहरण:- राजा A के बेटे a' द्वारा अपने जीवन के 5 वे वर्ष के पहले दिन के सुबह 10 बजे के पहली मिनट के पहली सेकण्ड के समय सांस लेते समय ( क्या क्या सोच रहा था, सांस में ऑक्सीजन के अलावा क्या -क्या गया, उसके पास कोन- कोन थे, वह बेठा था या खड़ा, उसकी आँखे किस दिशा में थी, वह उस समय महल में था या बहार आदि) की सम्पूर्ण जानकारी बतानी होगी |
2. राजाओं के द्वारा निर्माण कराये गये किसी भी प्रकार के भवन, तालाब ,झील आदि की सम्पूर्ण जानकारी
जैसे:- कोई महल A हो तो महल A के कमरा नम्बर x के उत्तर दिशा के तरफ की दिवार की पृथम( पत्थर, ईंट या अन्य) से दसवें (पत्थर, ईंट या अन्य) की आकृति, वजन, रंग, तथा वह किस कारीगर ने लगाया था उसने उस दिन सुबह क्या खाना खाया था की सम्पूर्ण जानकारी आदि |
Note:- इतिहास के इस syllabus में जो भी अति महत्वपूर्ण बिन्दु रह गया है उसे अवश्य ही शीघ्र उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे आप हमें comment करके अवश्य बताये |
Note:- I A S के ओर अधिक syllabus के लिए इस channel को subscribe अवश्य करें जिससे IBS की भी ईज्जत बनी रहे link 👇
Note:- यह एक मनोरंजन के लिए है यह किसी भी व्यक्ति या संस्था की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं है
किसी भी व्यक्ति या संस्था को किसी भी प्रकार का आघात हूआ हो तो माफी मागता हूँ |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks🙏