छोड़ दो उसे जिसे आपकी कदर नहीं

 

think hindi

सभी को आज के हमारे इस व्याख्यान में सामिल होने के लिए आपका बहुत बहुत सम्मान करते हैं आज हम अपने जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं का विशलेषण करेंगे पहले मैं उनका अपनी तरफ से एक एक विचार का पक्ष रखता हूँ ओर comment में आप अपना दुसरा पक्ष रख सकते हो 


 विचार यह है कि :-

             " छोड़ दो उसे जिसे आपकी कदर नहीं "

यह तो आपने बहुत सुना होगा ओर शायद आंख बंद कर विश्वास करके पालन भी किया होगा | क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की ,की पहले तो वह क्या हमारी कदर करते थे या हम ही मानते थे |

इसके अलावा हो सकता है हम उनके लिए इतने ही उपयोगी थे या अपना स्थान किसी दुसरे ने ले लिया है | ऐसा तो नहीं है ,कहीं कि आप किसी के बहकावे में आ गए या आप उनसे अधिक उम्मीद करने लगे हैं ,इन सब का उत्तर जानने के लिए हमें पहले यह जानना जरूरी होगा कि कोई व्यक्ति हमें कब ओर क्यों चाहता है या हमारी कदर करता है |

इसे हम कुछ उदाहरणों व विशेषताओं से समझते हैं

तो मैं आपको बता दूँ की कोई भी आपका अपना जो हमेशा आपके साथ रहा है | लेकिन कभी न कभी तो ऐसा समय आया होगा कि ,किसी कार्य के लिए एक दुसरे में विरोध हुआ हो 

क्योंकि कोई भी दो इंसानों की सोच प्रत्येक बिंदु के लिए एकसमान नहीं हो सकती |

 तो क्या आप अपनों द्वारा किये गए एक विरोध के लिए यह बोल सकते हो कि यह मेरी कदर नहीं करता ,ओर मित्र यदि कोई व्यक्ति ऐसे चलना शुरू करे की में तो उन्हीं के साथ रहुंगा जो हमेशा मेरी कदर करे तो वह सम्पूर्ण पृथ्वी पर घुमने के बाद भी उसे ऐसा व्यक्ति नहीं मिलेगा |

 क्योंकि वह हमेशा अपने बारे में सोचता है दुसरो से मतलब ही नहीं है , 


एक ओर उदाहरण बताता हूँ:-

 मान लो किसी होस्पिटल में दो महिलाओं ने एक समान ( रंग, दोनों लड़के या लड़की हो आदि) बच्चे को जन्म दिया | अब मान लो वहाँ उपस्थित नर्स किसी को भी पता चलने दिये बगैर उनकी अदला बदली कर दे | तो क्या माॅं अपने पास उपस्थित बच्चे को नहीं चाहेगी , अरे भाई चाहेगी | लेकिन तब तक जब तक उसे पता न चल जाता की यह हमारा बच्चा नहीं है | परन्तु हो सकता है उसके बाद भी चाहे लेकिन शायद पहले जितना नहीं | तथा पता चलने पर वह दुसरे बच्चे को चाहने लगेगी  


            अब मानलो कोई व्यक्ति आकर बच्चों की माताओं से कहता है , कि उस नर्स ने आपके बच्चों की नहीं बल्कि (किन्हीं दो महिलाओं का नाम लेते हुए ) उनके बच्चों की अदला बदली की थी |यह सुनकर वह यह अनुमान नहीं लगा पायेगी की यह झूठ बोल रहे हैं या सत्य, और दोनों मातायें उन दोनों ही बच्चों के साथ वास्तविक लगाव खो देगी | अब बच्चे इस भिन्न व्यवहार को देखकर कहेंगे मातायें हमारी कदर ही नहीं करती | परन्तु एक तो उनकी वास्तविक माँ है तथा एक ने उनका पालन पोषण किया है अर्थात दोनों ही माॅं कहलायेगी | 

            अब मानों यदि वह मातायें लोगों की नहीं माने व कहे की इस बच्चे का मैंने पालन पोषण किया है , और मैं इसे अपना ही मानूगीं , व दुसरे को मैंने जन्म दिया है तो वह भी मेरा ही बच्चा हुआ न, तो मैं यहाँ केवल अपना बच्चा होने का ही नहीं बल्कि एक बच्चे के साथ उसकी माँ होने जैसा व्यवहार करूगीं  

ऐसी स्थिति में बच्चे भी दोनों ही माताओं का बहुत सम्मान करेंगे |

                        तो मित्र यदि कोई भी व्यक्ति आपको चाहता है तो यह पुछ लेना की वह आपसे जुड़ा हुआ क्यों है या आपको चाहता क्यों है | और इससे ही आपकी कदर होगी | 

मै आपको बता दूँ की आगे के सभी उदाहरण व नियमों में दोनों ही पुरूष मान रहा हूँ 

               आप यहाँ दोनों स्त्री या एक पुरूष व एक स्त्री मान सकते हो नियम सभी पर लागू होगें |

आपको चाहने के निम्न कारण हो सकते हैं

जैसे :- आप एक ही धर्म के हो, 

आपका समाज एक ही है , 

आपकी जात एक ही हो, 

आप दोनों ही एक साथ अमीर , गरीब या मध्यम हो

आप एक ही स्थान पर पढ़े हो, 

आप एक ही स्थान पर लम्बे समय तक रहे हो, 

आप दोनों की ही कुछ शौक एक समान हो, 

आप एक ही class के हो आदि

यानी की एकसमान कि किसी condition के कारण आप एक दुसरे को चाहने लग जाते हैं | लेकिन यह अनिवार्य नहीं है कि आपको वह अन्य conditions के लिए भी चाहे | इस स्थिति में आप उनसे कोई ज्यादा भी उम्मीद न रखे ,और यदि रखे भी तो आप उनसे इससे सबंधित जानकारी अवश्य ले ले |

जिससे भविष्य में आपके रोने जैसे हालात न बने | कभी कभी तो एक समान conditions भी बहुत कम समय व कम क्षेत्र पर लागू होती है |


                              जैसे एक सामान्य परीक्षा देते समय पहली बार मिले व्यक्ति से भी दोस्त जैसा व्यवहार करते हैं , जबकि एक competition परीक्षा में यह खो देते हैं |    

                    कुछ ऐसी conditions भी है जो एक समान न होते हुये भी हम किसी को चाहने लग सकते हैं व कोई हमे :-

जैसे :- कोई आपको को पुरी तरह से नेगलेट करे तो वह आपको बहुत अच्छे लगने लग सकते हैं |

यहाँ आप यह तब तक नहीं बोल सकते की वह मेरी कदर नहीं करता , जब तक वह यह जानते हुए भी की आप उन्हें चाहते हैं आपको महत्व न दे , और आपको बता दु की इस condition से बचके रहना यह कई बार पक्ष में आ जाती है और कई बार विपक्ष में, इसमें आपकी कदर को लेकर अजीब सी विशेषताएं हैं

  जैसे : -

                    इसी स्थिति में यदि आप कहो की मैं उसे चाहता हूँ ,फिर भी वह मेरी कदर तो नहीं करता बल्कि मेरे में कमियाँ और निकालता है | लेकिन यह कहानी चंद सेकण्ड में बदल सकती | इसके लिए आपको यह बताना होगा कि मैं आपको चाहता हूँ ,इस कथन से या तो वह इंसान पुरी तरह से आपके पक्ष में आजायेगा या विपक्ष में चला जायेगा |


" अन्त में मैं आपको बता दु की यदि कोई व्यक्ति आपको किसी एकसमान conditions के कारण चाहता है या आपकी कदर करता है "

                  तो वह व्यक्ति असमान conditions आते ही आपको चाहना व कदर करना कम कर सकता है या बंद कर सकता है | लेकिन यदि आप किसी से पुछो की आप हमें क्यों चाहते हो, तो वह कहें की पता नहीं यानी की उनकी चाहत conditions पर नहीं टिकी हुई | 

                आगे से कभी भी किसी से भी मिलते समय आपसे उसके मिलने की conditions जांच लेना, व उसी के अनुरूप उनसे उम्मीद करना | वरना नुकसान भोगने के लिए तैयार रहना |

आप मेरे विचारों से सहमत हैं और video देखना चाहते हैं तो 

यहाँ से देखें

  video


 physiology

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिन्दी wikipedia - निकोला टेस्ला सम्पूर्ण जीवनी | nikola tesla biography hindi

हिन्दी wikipedia - अल्बर्ट आइंस्टीन की सम्पूर्ण जीवनी |albert einstein biography in hindi